एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026

बुलंदशहर में पेशी पर आया एनडीपीएस का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार

बुलंदशहर, 17 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला न्यायालय में पेशी पर लाया गया एनडीपीएस अधिनियम के मामले में जेल में बंद आरोपी असलम पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी के अचानक फरार होने से न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फरार असलम देहात थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने आरोपी को पेशी पर लाने वाले पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। नगर कोतवाली पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
92
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध आरोपी फरार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/10/26 13:17
पिछला अपडेट
17/10/26 13:17
स्थान
India