एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026

पीलीभीत में फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने की आत्महत्या

पीलीभीत 15 अक्टूबर (वार्ता) पीलीभीत तहसील क्षेत्र के बनौसा गांव में 34 साल के किसान महेश ने फसल बर्बाद होने से परेशान होकर को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह ने मीडिया को बताया उन्होंने मामले का संज्ञान लिया है और गुरुवार को जांच के लिए तहसीलदार को मौके पर भेजा है। एसडीएम के अनुसार परिजनों ने बताया कि बेमौसम बारिश से धान की फसल खराब हो गई थी। वहीं, आवारा पशुओं ने गन्ने की फसल को भी नष्ट कर दिया था। महेश के पास लगभग आधा एकड़ जमीन थी, जिस पर वह खेती करते थे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध किसान आत्महत्या
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/10/26 14:09
पिछला अपडेट
15/10/26 14:09
स्थान
India