एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:13

संतकबीरनगर में 50 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

संतकबीरनगर, 12 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने टीशू पेपर की आड़ में की जा रही गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 167.710 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने बुधवार को बताया कि क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे, एसओजी प्रभारी रजनीश राय तथा सर्विलांस सेल प्रभारी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध गांजा गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/08/26 11:16
पिछला अपडेट
13/08/26 11:16
स्थान
India