एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:54

संतकबीरनगर पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह के पांच सदस्यों को किया गिरफ्तार

संतकबीरनगर, 19 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर जिले की खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने चेन स्नैचिंग गिरोह की चार महिलाओं समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सूती मिल मगहर के दक्षिणी तिराहे के पास मोहम्मदपुर कठार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उन्होंने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध गिरोह गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/05/26 13:29
पिछला अपडेट
19/05/26 13:29
स्थान
India