एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 30, 2026

वाराणसी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंकने का प्रयास

वाराणसी, 30 सितंबर (वार्ता) महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में बुधवार को एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष गौतम शर्मा के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन करने का प्रयास किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चुनावी प्रक्रिया और चुनाव में हुई कथित अनियमितताओं के मुद्दे पर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन ने पुतला अपने कब्जे में लेकर दहन रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई के बावजूद अपनी मांगों और विरोध को लेकर नारेबाजी की तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध चुनाव आयुक्त पुतला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
30/09/26 11:10
पिछला अपडेट
30/09/26 11:10
स्थान
India