एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
गैंग सरगना राजेश मिश्रा के ठिकाने पर छापामारी,करोड़ों का माल बरामद
प्रकाशित तिथि: 01/03/26 00:00
India
प्रतापगढ़, 1 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले की थाना मानिकपुर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त एक सक्रिय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद गैंग सरगना राजेश मिश्रा के ग्राम मुंदीपुर स्थित ठिकाने पर शनिवार मध्यरात्रि छापेमारी की। पुलिस कार्रवाई में 2,01,55,345 रुपये नकद, 6.075 किलोग्राम गांजा तथा 577 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। इस दौरान रीना मिश्रा, विनायक मिश्रा, कोमल मिश्रा, अजीत कुमार मिश्रा एवं यश मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना मानिकपुर में धारा 8/20/22 एनडीपीएस एक्ट…