एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
कानपुर में कोकीन ,चरस गांजा,हसीस के साथ दो गिरफ्तार
प्रकाशित तिथि: 18/04/26 00:00
India
कानपुर, 18 अप्रैल (वार्ता) कानपुर नगर के नवाबगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एलएसडी, कोकीन, चरस, गांजा, हसीस सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, पुलिस उपायुक्त अपराध, अपर पुलिस उपायुक्त ऑपरेशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज के निर्देशन में की गई। थाना नवाबगंज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एनआरआई सिटी, मैनावती मार्ग गेट के पास स्टैला नाओमी होटल के निकट से…