एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:33

गोरखपुर में अवैध असलहा तस्करी का खुलासा,तीन गिरफ्तार

गोरखपुर 28 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के थाना एम्स क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा तस्करी का खुलासा किया है। टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो तमंचे, 14 जिंदा कारतूस और मैगजीन बरामद की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन शर्मा, सौरभ शुक्ला उर्फ निति और मनजीत कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके खिलाफ थाना एम्स में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध तस्कर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/06/26 15:30
पिछला अपडेट
28/06/26 15:30
स्थान
India