एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 17, 2026

सार्वजनिक स्थान पर अमर्यादित आचरण के आरोप में दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

जालौन 17 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बुधवार देर रात अनुशासनहीनता के मामले में कार्रवाई करते हुए एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी शुरू की गई है। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि संबंधित पुलिसकर्मियों पर सार्वजनिक स्थान पर वर्दी धारण कर अमर्यादित आचरण करने, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता तथा कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने देर रात कार्रवाई के निर्देश दिए। निलंबित पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक विपिन कुमार द्विवेदी शामिल…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध पुलिस निलंबित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/09/26 07:34
पिछला अपडेट
17/09/26 07:34
स्थान
India