एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:15

फतेहपुर में मिठाई कारखाने पर छापा, 10 कुंतल मिठाई नष्ट

फतेहपुर, 24 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रक्षाबंधन के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को खागा थाना क्षेत्र के सतरंनी स्थित एक मिठाई कारखाने पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 10 कुंतल मिठाई नष्ट कराई गई और खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। अधिकारियों के अनुसार, प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त लोकेश एम ने सभी जिलाधिकारियों को रक्षाबंधन के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए मिठाई की दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर नमूने लेने के निर्देश दिए थे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध मिठाई छापा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/08/26 12:59
पिछला अपडेट
24/08/26 12:59
स्थान
India