एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बांदा में अंतर्राज्यीय मोबाइल गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार
प्रकाशित तिथि: 17/04/26 00:00
India
बांदा, 17 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शुक्रवार को नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी, खोए हुए और खराब मोबाइल खरीदकर उन्हें ठीक कर दोबारा सक्रिय करने तथा साइबर अपराधियों को बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि सूचना के आधार पर साइबर पुलिस टीम ने चहितारा गांव के निकट बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान फतेहगढ़ जिले के नवाबगंज निवासी मुस्तकीम, अरमान, अनमोल, असलम, साहिल अली, शमीम, रेहान, आमिर और मुश्ताक रजा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे…