एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026

जालौन में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जालौन 8 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के माधौगढ़ कस्बे में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मालवीय नगर मोहल्ला निवासी विकास (22) ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई कराई गई। इसके बाद मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध युवक आत्महत्या
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
08/05/26 00:00
पिछला अपडेट
08/05/26 00:00
स्थान
India