एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:26

भदोही में घूस लेकर सरकारी जमीन पर कब्जा कराने का आरोपी लेखपाल निलंबित

भदोही, 12 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भदोही जिले की भदोही तहसील के एक लेखपाल को ग्रामीण से घूस लेकर सरकारी जमीन कब्जा कराने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। उपजिलाधिकारी अरूण कुमार गिरी ने बताया कि भदोही तहसील के जमुनीपुर अगठवां में तैनात लेखपाल मोहम्मद इरफान के विरुद्ध एक ग्रामीण ने जिलाधिकारी से शिकायत कर गंभीर आरोप लगाया था। ग्रामीण का आरोप था कि लेखपाल ने सरकारी भूमि का पट्टा देने के एवज में उससे 23,000 रूपए की मांग की थी। लेखपाल के बहकावे में आकर ग्रामीण ने उसे 20,000 रूपए तत्काल दे दिया। इस बीच…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध लेखपाल निलंबित
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/06/26 13:06
पिछला अपडेट
12/06/26 13:06
स्थान
India