एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026

सिद्धार्थनगर में जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर, 17 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में बांसी कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध चाकू बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 16/17 सितंबर की रात चेकिंग और तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने वांछित आरोपी मिथिलेश यादव को रानीगंज तिराहा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राम सुपाराजा, थाना जोगिया उदयपुर सिद्धार्थनगर का निवासी है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध वांछित गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/09/26 13:30
पिछला अपडेट
17/09/26 13:30
स्थान
India