एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:36

रायबरेली में ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता में प्रधान-सचिव दोषी

रायबरेली, 21 अगस्त (वार्ता) उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले की ऊंचाहार देहात ग्राम पंचायत में अंतिम जांच के दौरान 6,88,211.40 रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई है। जांच में तत्कालीन ग्राम प्रधान एवं प्रशासक धनराज यादव तथा ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारी रूद्र प्रताप सिंह को अनियमितताओं के लिए उत्तरदायी पाया गया है। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने धनराज यादव को प्रशासक पद से हटाकर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत), ऊंचाहार को नया प्रशासक नियुक्त किया है। विधानसभा की याचिका समिति के निर्देश तथा उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के आदेश के अनुपालन में मामले की अंतिम जांच कराई…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध वित्तीय अनिमियतिता दोषी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/08/26 14:42
पिछला अपडेट
21/08/26 14:42
स्थान
India