एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:56

जालौन में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

जालौन, 25 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में उरई शहर के नया पटेल नगर मोहल्ले में सोमवार को एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नया पटेल नगर निवासी आरती पाल (33) पत्नी सतेंद्र पाल का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पति सतेंद्र पाल ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध विवाहिता शव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/05/26 15:35
पिछला अपडेट
25/05/26 15:35
स्थान
India