एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

कौशांबी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

कौशाम्बी 24 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सरायअकिल थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार खोपातकिया गांव के बाहर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। शव की शिनाख्त संतोष कुमार (35) निवासी खोपा तकिया के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पुलिस के अनुसार युवक के मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध शव मिला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/10/26 11:22
पिछला अपडेट
24/10/26 11:22
स्थान
India