एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026

नेपाल सीमा पर तीन श्रीलंकाई नागरिक समेत चार को एसएसबी ने पकड़ा

बहराइच, 22 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में भारत-नेपाल सीमा पर रज्जनवा चेकपोस्ट के पास बुधवार देर रात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने नेपाल जाने का रास्ता पूछ रहे तीन श्रीलंकाई नागरिकों और तमिलनाडु निवासी एक महिला को पकड़ा। जांच के दौरान तीनों श्रीलंकाई नागरिकों के पासपोर्ट मिले, लेकिन उनके वीजा की अवधि करीब तीन माह पहले समाप्त होने की जानकारी सामने आई। एसएसबी ने चारों को मुर्तिहा कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस दुभाषिए की मदद से उनसे पूछताछ कर सीमा क्षेत्र में पहुंचने और नेपाल जाने के उद्देश्य का पता लगा रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध श्रीलंका पकड़े
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/10/26 08:14
पिछला अपडेट
22/10/26 08:14
स्थान
India