एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:15

विधि छात्रा की हत्या के मामले में मृतका का पति कस्टडी रिमांड पर

मुरादाबाद, 24 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई विधि छात्रा आदिला की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी एवं मृतका के पति गुलफाम अली की कस्टडी रिमांड हासिल कर ली। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर हत्या में प्रयुक्त हथियार तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद करने का प्रयास करेगी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवेचना में मिले साक्ष्यों के आधार पर कटघर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर कुर्बान अली और उसके भाई गुलफाम अली के विरुद्ध अपहरण और हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध हत्या रिमांड
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/07/26 16:40
पिछला अपडेट
24/07/26 16:40
स्थान
India