एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:41

सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने की आत्महत्या

सीतापुर 17 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के रेउसा क्षेत्र में ग्राम यूनियन पुरवा के पास मंगलवार सुबह एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी बिसंवा अमन सिंह ने बताया कि थाना रेउसा अंतर्गत यूनियन पुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर रामजीवन (42) का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। प्रथमदृश्टया प्रतीत होता है कि यह मामला आत्महत्या का है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
सं प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
88
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध हिस्ट्रीशीटर आत्महत्या
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
17/03/26 00:00
पिछला अपडेट
17/03/26 00:00
स्थान
India