एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026

सीतापुर में हिस्ट्रीशीटर का शव सड़क किनारे मिला

सीतापुर 23 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना महमूदाबाद अंतर्गत ग्राम शेरपुर के पास बुधवार सुबह एक हिस्ट्रीशीटर का शव सड़क के किनारे पड़ा मिला। पुलिस क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार ने बताया मोहम्मद शादाब (25) निवासी ग्राम राहिला मऊ महमूदाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर था जिसका शव बुधवार सुबह शेरपूर के पास शव सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस के निरीक्षण में शरीर पर चोटों के निशान नहीं पाए गए हैं।अनुमान है कि नशे के ओवरडोज से इसकी मृत्यु हुई है। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य एकत्रित किये जा रहे हैं। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
अपराध हिस्ट्रीशीटर शव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/09/26 06:57
पिछला अपडेट
23/09/26 06:57
स्थान
India