एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 11, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अमर शहीद धनसिंह कोतवाल जन्मोत्सव 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक, अमरोहा समेत पश्चिमी उप्र में होंगे आयोजन
प्रकाशित तिथि: 11/10/26 14:42
India
अमरोहा, 11 अक्टूबर (वार्ता) वर्ष 1857 की क्रांति के प्रणेता धनसिंह कोतवाल जयंती के उपलक्ष्य में 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में जन्मोत्सव माह मनाया जाएगा। इसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अमरोहा में भी इस अभियान को स्थानीय स्तर पर आगे बढ़ाने की संभावनाओं के बीच क्रांतिकारी के ऐतिहासिक योगदान, साहस और बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। वर्ष 1857 के क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष तस्वीर सिंह…