एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 26, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सुलतानपुर में कोर्ट के आदेश पर 57 लाख से अधिक की 11,467.8 लीटर अवैध शराब नष्ट
प्रकाशित तिथि: 26/09/26 14:23
India
सुलतानपुर, 26 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश पर 11,467.8 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई। इसकी अनुमानित कीमत 57 लाख 33 हजार 900 रुपए है। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर यह शराब विभिन्न मुकदमों से संबंधित थी, जिसे अपर सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-36, सुलतानपुर के आदेश के अनुपालन में इसे नष्ट करने की कार्यवाही उपजिलाधिकारी कादीपुर द्वारा गठित टीम की मौजूदगी में की गई। नष्ट की गई शराब में बॉम्बे व्हिस्की, डॉलफिन व्हिस्की, देशी शराब और अन्य नाजायज…