एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 13:45

वाराणसी में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, विरोध प्रदर्शन के बाद मुकदमा दर्ज

वाराणसी, 1 अगस्त (वार्ता) वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरडीह गांव में शुक्रवार देर रात अराजक तत्वों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। नई प्रतिमा स्थापित कराने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
01/08/26 05:41
पिछला अपडेट
01/08/26 05:41
स्थान
India