एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026

आईआईटी-बीएचयू में नवप्रवेशी छात्रों की होगी यूरिन आधारित ड्रग जांच

वाराणसी, 15 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-बीएचयू में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में नवप्रवेशी छात्रों की यूरिन आधारित ड्रग जांच की जाएगी। इसके लिए संस्थान ने नौ सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। आईआईटी-बीएचयू के अधिष्ठाता (छात्र कल्याण) प्रो. राजेश कुमार ने बताया कि मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कदम छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। जांच की पूरी प्रक्रिया में छात्रों की गोपनीयता सुनिश्चित की जाएगी। जांच समिति के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार होंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
आईआईटी पेशाब जांच
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/10/26 12:40
पिछला अपडेट
15/10/26 12:40
स्थान
India