एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, November 6, 2026

आईआईटी (बीएचयू) के दो शोधार्थियों को युवा वैज्ञानिक और सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार

वाराणसी, 6 नवंबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) के जैव रासायनिक अभियांत्रिकी के दो शोधार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 'हैबिट-2026' में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किए हैं। अमरजीत यादव को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, जबकि श्वेता कुमारी को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ पोस्टर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। संस्थान की ओर से शुक्रवार को जारी जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, प्रयागराज में आयोजित सम्मेलन में अमरजीत यादव को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार के साथ पांच हजार रुपये की नकद राशि भी प्रदान की गई। सम्मेलन में देश-विदेश के 300 से अधिक शिक्षाविदों और…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
आईआईटी शोधार्थी पुरस्कार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
06/11/26 07:29
पिछला अपडेट
06/11/26 07:29
स्थान
India