एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026

आईआईटी कानपुर और आईआईएम बेंगलुरु के बीच डीप-टेक स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए समझौता

कानपुर, 14 अक्टूबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बेंगलुरु के बिजनेस इनक्यूबेटर एनएसआरसीईएल (एनएसआरसीईएल) ने देश में डीप-टेक और रक्षा क्षेत्र के स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत दोनों संस्थान तकनीकी अनुसंधान को व्यावसायिक उत्पादों और सेवाओं में बदलने के लिए मिलकर काम करेंगे। समझौते के पहले चरण में रक्षा, एयरोस्पेस और इनसे जुड़ी दोहरे उपयोग वाली तकनीकों पर काम करने वाले स्टार्टअप पर ध्यान दिया जाएगा। आईआईटी कानपुर की उद्यम विकास पहल स्केल के अंतर्गत संचालित स्केल कैटापुल्ट को इस सहयोग का शुरुआती लाभ मिलेगा।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
आईआईटी स्टार्टअप समझौता
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
14/10/26 09:32
पिछला अपडेट
14/10/26 09:32
स्थान
India