एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 10/09/26 15:07

संतकबीरनगर में आईजीआरएस में लापरवाही पर दरोगा और सिपाही को दौड़ लगाने का आदेश

संतकबीरनगर, 10 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही मिलने पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने एक उप निरीक्षक और कांस्टेबल को दौड़ लगाने का आदेश दिया तथा उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को कोतवाली खलीलाबाद, धनघटा और महुली थानों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ लंबित विवेचनाओं तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने शिकायतों और विवेचनाओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
आईजीआरएस लापरवाही
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/09/26 13:07
पिछला अपडेट
10/09/26 13:07
स्थान
India