एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, November 8, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
जौनपुर में दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रकाशित तिथि: 08/11/26 10:37
India
जौनपुर, 08 नवम्बर (वार्ता) उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले में लाइन बाजार थाना की पुलिस ने रविवार को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दो अभियुक्त और एक महिला शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले के थाना लाइन बाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 472/26 में धारा 65(1), 96, 88, 89, 61(2), 352 और 351(3) बीएनएस के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4, 5/6, 19/21 के तहत मामला पंजीकृत है। इस मामले में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम…