एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 19, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
उप्र के ग्रेटर नोएडा में शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का चोरी का सामान बरामद
प्रकाशित तिथि: 19/09/26 16:20
India
ग्रेटर नोएडा 19 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा जारचा थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही और कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत का चोरी का सामान, चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र बरामद हुआ है। बरामद सामान में 17 पानी की मोटर/समरसिबल, 21 पानी के पंखे, 20 एल्युमिनियम आर्मेचर, 2 मोटर राउटर, 4.5 किलोग्राम तांबे का तार और 5 किलोग्राम नट-बोल्ट शामिल हैं। ग्रेटर नोएडा पुलिस उपायुक्त श्री रवि शंकर निम ने आज संवादाताओं को बताया कि,अभियुक्त की पहचान दिपांशु पुत्र मेघराज,…