एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:09

आनंदीबेन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा-अर्चना

लखनऊ, 04 सितम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर लखनऊ के चौक स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर में भगवान श्री द्वारकाधीश के दर्शन कर विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर में भगवान श्री द्वारकाधीश की सेवा में लगे बच्चों एवं अन्य सेवाभावी लोगों ने राज्यपाल पटेल से भेंट की। राज्यपाल ने उनसे आत्मीयतापूर्वक संवाद किया तथा उनकी दिनचर्या, शिक्षा एवं भगवान की सेवा से जुड़े अनुभवों के बारे में जानकारी ली।
उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
93
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उप्र आंनंदीबेन जन्माष्टमी बधाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
04/09/26 08:57
पिछला अपडेट
04/09/26 08:57
स्थान
India