एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026

किशोर का शव पेड़ से लटका मिला

कौशांबी 10 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौंशाबी जिले के महेवा घाट थाना क्षेत्र में रविवार को एक किशोर का शव बगीचे में पेड़ से लटकता हुआ मिला है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार चित्रकूट जनपद के हत्ता गांव निवासी रजनीश पौर (16) काशीपुर गांव स्थित केबीएफ एट भट्टे में मजदूरी करता था। आज उसका शव फांसी के फंदा से पेड़ से लटकता मिला है।
प्रथम दृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।सं , जांगिड़
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उप्र किशोर शव पेड़
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/05/26 00:00
पिछला अपडेट
10/05/26 00:00
स्थान
India