एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 17:37

किसानों की मांगों को लेकर सपा का अनूठा प्रदर्शन, अर्धनग्न होकर थाने पहुंचे नेता

वाराणसी, 12 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता हरीश मिश्रा ने किसानों को खाद उपलब्ध न कराए जाने और कथित कालाबाजारी के विरोध में रविवार को अनोखा प्रदर्शन किया। वह अर्धनग्न अवस्था में सिगरा थाने पहुंचे और थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। श्री मिश्रा ने आरोप लगाया कि सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध नहीं है, जबकि किसानों को धान की बुआई के लिए डीएपी, यूरिया और पोटाश की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खाद की कथित चोरी और कालाबाजारी के कारण किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उप्र किसान मांग प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/07/26 09:57
पिछला अपडेट
12/07/26 09:57
स्थान
India