एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:42

बैंक केवाईसी के नाम पर ठगी करने वाले साइबर गिरोह का एक सहयोगी गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर 26 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जिला गौतमबुद्धनगर की साइबर अपराध थाना पुलिस ने बैंक केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले साइबर गिरोह के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभिसूचना संकलन और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली से एक अभियुक्त को दबोच लिया, जो साइबर अपराधियों को किराये पर अपना बैंक खाता उपलब्ध कराता था। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गत गुरुवार को की गई कार्रवाई में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विनय कुमार (24) पुत्र सुरेन्द्र कुमार, निवासी बुराड़ी, उत्तर दिल्ली के रूप में हुई है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उप्र केवाईसी ठगी गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
26/06/26 14:48
पिछला अपडेट
26/06/26 14:48
स्थान
India