एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 20, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पश्चिमी यूपी में 2027 की सियासी बिसात: रालोद की समरसता, तो गुर्जर बहुल इलाकों में सपा के पीडीए की बढ़ती हलचल
प्रकाशित तिथि: 20/09/26 15:18
India
अमरोहा, 20 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश का राजनीतिक तापमान तेजी से चढ़ने लगा है। एक तरफ राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी जाट बहुल इलाकों में सामाजिक समरसता अभियान के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटे हैं, तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी (सपा) किसान, खाप चौधरियों और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नए राजनीतिक फॉर्मूले से अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश में जुटी हैं। मौजूदा क्षेत्रीय हालत के मुताबिक जाट समाज में जहां रालोद-भाजपा गठबंधन का प्रभाव कायम रखने के प्रयास जारी हैं, वहीं दूसरी ओर नोएडा , बुलंदशहर,सहारनपुर,…