एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
भदोही में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
प्रकाशित तिथि: 04/10/26 15:05
India
भदोही, 04 अक्टूबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले की गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग छतमी स्थित पांडेय ढाबे पर काम करने वाला सुमित तिवारी (25), पुत्र स्वर्गीय प्रमोद तिवारी, निवासी चक मलाई, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर, शनिवार देर रात सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ढाबा संचालक ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां…