एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 14, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
देवरिया में राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां
प्रकाशित तिथि: 18/09/26 14:05
India
देवरिया, 18 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में शुक्रवार को भूकंप, औद्योगिक (रासायनिक) दुर्घटना एवं अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि अभ्यास के दौरान आपदा की स्थिति में प्रशासन की तैयारियों, राहत एवं बचाव कार्यों की दक्षता और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को परखा गया। साथ ही नागरिकों को आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। मॉक ड्रिल में राजस्व, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर निकाय, लोक निर्माण, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहित अन्य विभागों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों…