एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 28, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
यीडा की बोर्ड बैठक में औद्योगिक विकास, भूमि अधिग्रहण, नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव मंजूर
प्रकाशित तिथि: 28/09/26 16:45
India
ग्रेटर नोएडा, 28 सितंबर (वार्ता) यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) की 93वीं बोर्ड बैठक सोमवार को हुई, जिसमें प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति, औद्योगिक निवेश, लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग, नागरिक सुविधाओं के रखरखाव, भूमि अधिग्रहण और किसानों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। प्राधिकरण के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में 14 सितंबर तक कुल 4,222.37 करोड़ रुपये की प्राप्तियां हुईं, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 182.35 प्रतिशत अधिक हैं। औद्योगिक/मिक्स लैंड योजना से 2,420.70 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई, जो पूरे वर्ष के बजटीय प्रावधान का 174.47 प्रतिशत है। इस अवधि में प्राधिकरण का…