एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026

भदोही में निर्माणाधीन मकान की छत का लिंटर गिरने से एक व्यक्ति की मौत

भदोही, 16 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र में मंगलवार रात निर्माणाधीन मकान की छत का लिंटर और शटरिंग गिरने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, जीयनपुर गांव में संतलाल पुत्र छोटेलाल के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। कल रात छत निर्माण के दौरान शटरिंग/लिंटर अचानक गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे लोग मलबे में दब गये। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उप्र व्यक्ति मौत
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/09/26 05:16
पिछला अपडेट
16/09/26 05:16
स्थान
India