एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 11:45

प्रतापगढ़ में बारह वाहन चालक नशे में गाड़ी चलाते पकड़े गये

प्रतापगढ़ 10 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में प्रयागराज से लखनऊ हाई वे पर शनिवार देर रात थाना क्षेत्र हथिगवा के कोटीला अख्तियारी टोल प्लाजा पर जांच दौरान 12 वाहन चालक शराब पीकर गाडी चलाते हुए पकड़े गये।
पुलिस सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ उतरी पुलिस टीम ने टोल प्लाजा से गुजरने वाले सैकडों गाड़ियों की जांच की गयी। इनमें शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 12 वाहन चालकों को पकड़ा गया और प्रत्येक पर दस-दस हजार रूपये जुर्माना लगाया गया।
सं , जांगिड़
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
99
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उप्र शराब वाहन जुर्माना
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
10/05/26 00:00
पिछला अपडेट
10/05/26 00:00
स्थान
India