एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 19:04

सरसावा में प्रथम बार बाबा जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी

सहारनपुर,19 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद के कस्बा सरसावा में प्रथम बार बाबा जगन्नाथ जी की भव्य शोभायात्रा पूरे नगर में बडे धूमधाम के साथ निकाली गई।
बाबा जगन्नाथ जी शोभायात्रा से पूरा सरसावा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में बडी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं पुरूष एवं बच्चें शामिल रहे। सभी ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ बाबा जगन्नाथ जी का स्वागत किया। सरसावा क्षेत्र का हर कोना जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा।
इस मंगल यात्रा में नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी भी भक्तों के साथ-साथ चल रहे थे।
सं , जांगिड़
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
98
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उप्र श्री जगन्नाथ शोभायात्रा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/07/26 12:28
पिछला अपडेट
19/07/26 12:28
स्थान
India