एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 18, 2026

वाराणसी में 16 दिवसीय सोरहिया मेला शुरू

वाराणसी, 18 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में धार्मिक नगरी काशी के प्राचीन लक्ष्मीकुंड में शुक्रवार से 16 दिवसीय सोरहिया मेला शुरू हुआ। इस दौरान महिलाएं संतान की दीर्घायु, धन वैभव, सुख-समृद्धि और परिवार के कल्याण की कामना के साथ कठिन व्रत रखती हैं। लक्ष्मीकुंड स्थित प्राचीन मां महालक्ष्मी मंदिर में मेले के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर में माता के विग्रह को पंचामृत स्नान कराने के बाद वस्त्र और आभूषणों से त्रिगुणात्मक श्रृंगार किया गया। मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। व्रती महिलाओं ने लक्ष्मीकुंड में पूजन के बाद मां महालक्ष्मी…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उप्र सोरहिया मेला
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/09/26 09:10
पिछला अपडेट
18/09/26 09:10
स्थान
India