एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 18, 2026

बच्चों के विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार

चंदौली 18 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के चंदौली में अलीनगर थाना क्षेत्र के रेमां गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार 16 सितंबर की शाम करीब सात बजे रेमां गांव में बच्चों के विवाद को लेकर मोतीलाल सोनकर (48) और उसके पुत्र गोलू उर्फ राजा (19) का बब्लू सोनकर से विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों ने बब्लू के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर नुकीले सरिये से उसके पेट में कई वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उप्र हत्या गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/09/26 14:09
पिछला अपडेट
18/09/26 14:09
स्थान
India