एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:05

निर्जला एकादशी पर पवित्र नदियों के जल से बाबा विश्वनाथ का अभिषेक

वाराणसी, 25 जून (वार्ता) ज्येष्ठ मास की निर्जला एकादशी पर गुरुवार को श्री काशी विश्वनाथ वार्षिक कलश यात्रा राजेंद्र प्रसाद घाट से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक निकाली गई। इस कलश यात्रा में जगत के नाथ बाबा विश्वनाथ का 1008 कलशों के जल से अभिषेक किया गया। हजारों की संख्या में पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई। वहीं विशालकाय प्रतीकात्मक नंदी पर विराजमान महादेव और माता पार्वती की झांकी ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। 11 रजत कलशों में दूध एवं पवित्र नदियों और तीर्थस्थलों सिंधु नदी, व्यास, झेलम, मानसरोवर, चिनाब, रावी,…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एकादशी विश्वनाथ अभिषेक
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
25/06/26 08:27
पिछला अपडेट
25/06/26 08:27
स्थान
India