एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 12:50

जनता को समर्पित हुआ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे,45 मिनट में तय होगा सफर

लखनऊ, 13 जुलाई (वार्ता) राजधानी लखनऊ और औद्योगिक नगरी कानपुर को जोड़ने वाला 63 किलोमीटर लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (नेशनल एक्सप्रेसवे-6) उद्घाटन के बाद जनता को समर्पित कर दिया गया। इसके शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय ढाई से तीन घंटे से घटकर महज 35 से 45 मिनट रह गया है। करीब 4,500 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस एक्सप्रेसवे की परिकल्पना वर्ष 2018 में लखनऊ और कानपुर के बीच लगातार बढ़ते यातायात दबाव तथा जाम की समस्या को देखते हुए की गई थी। लगभग 1,648 दिनों की मेहनत के बाद यह परियोजना साकार हुई है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एक्सप्रेस वे लोकार्पण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
13/07/26 16:01
पिछला अपडेट
13/07/26 16:01
स्थान
India