एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक एमएलसी चुनाव का बिगुल, 23 अक्टूबर को मतदान
प्रकाशित तिथि: 29/09/26 14:10
India
जालौन , 29 सितंबर (वार्ता)। उत्तर प्रदेश के जालौन में मंगलवार को इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य की रिक्त सीट के लिए निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर एवं झांसी मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने मंगलवार को बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत निर्वाचन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस निर्वाचन क्षेत्र में प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर जिले शामिल हैं। मंडलायुक्त के अनुसार स्नातक निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन छह जनवरी 2026 को किया जा चुका है। निर्वाचन की औपचारिक सूचना 29…