एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:47

अक्टूबर में काशी के नमो घाट पर एयर शो प्रस्तावित, प्रधानमंत्री मोदी के शामिल होने की संभावना

वाराणसी, 9 जून (वार्ता) धार्मिक नगरी काशी अक्टूबर माह में पहली बार नमो घाट पर एयर शो आयोजित होने जा रहा है जिसमें राफेल समेत तीन दर्जन से अधिक लड़ाकू विमानों के आसमान में अपनी ताकत दिखाने की संभावना है। इसको लेकर वायुसेना के अधिकारी लगातार लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों से संपर्क में हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की भी प्रबल संभावना है। एयर शो में सूर्यकिरण जेट वाराणसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे, जबकि अन्य जेट काशी के आसपास के जिलों से उड़ान भरेंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एयर शो काशी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
09/06/26 06:14
पिछला अपडेट
09/06/26 06:14
स्थान
India