एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, October 21, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
एयर शो की सुरक्षा तैयारियों का पुलिस आयुक्त ने लिया जायजा, फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण
प्रकाशित तिथि: 21/10/26 13:51
India
वाराणसी, 21 अक्टूबर (वार्ता) वाराणसी में 22, 24 एवं 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले एयर शो के मद्देनजर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का अवलोकन किया और वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन, आपसी समन्वय और जनसहयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, प्रवेश एवं निकास मार्गों, बैरिकेडिंग तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। पुलिस आयुक्त ने निर्धारित ड्यूटी स्थलों पर…