एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 11/09/26 18:05

मंडलीय विद्यालयीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता में लखनऊ विजेता

लखनऊ, 11 सितंबर (वार्ता) गोपी नाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज परिसर में मंडलीय विद्यालयीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने किया। लाठी, फाइट और मेयपट्टू तीनों इवेंट में काली चरण इंटर कॉलेज ने सात स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता संयोजक एवं सचिव लईक खान ने राज्य स्तरीय विद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए चयनित मंडलीय कलारीपट्टू टीम की घोषणा की। चयनित खिलाड़ी इस प्रकार हैं: अंडर-17 बालक वर्ग: लाठी में दिवांशु कश्यप और प्रिंस मौर्य (काली चरण इंटर कॉलेज), फाइट में रुद्र प्रताप (विजेल मोंटेसरी स्कूल)…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कलारीपट्टू विद्यालयीय
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/09/26 16:07
पिछला अपडेट
11/09/26 16:07
स्थान
India