एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
देवरिया में जिलाधिकारी ने किया कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण
प्रकाशित तिथि: 24/09/26 07:35
India
देवरिया,24 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री हुलगी ने निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति, फौजदारी-राजस्व अभिलेखागार, चकबंदी, संयुक्त कार्यालय, आपात सहायता और नजारत सदर सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव व कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर फाइलों को सुरक्षित व व्यवस्थित रखने, अधिकारियों-कर्मचारियों की समय से उपस्थिति और जनसमस्याओं का प्राथमिकता से समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यालय में पारदर्शिता बनी रहे और अवकाश मानव संपदा पोर्टल से ही लिया…